24 हथियार के साथ कुल 41 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर । आज तेलंगाना में 41 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया…जिसमे 24 नक्सलियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।हथियारों में AK-47 3, LMG 1, SLR 5, राइफलें 7, BGL गन 1, 303 राइफलें 4, सिंगल शॉट राइफल 1, एयर गन 2… कुल 24 हथियार…आत्मसमर्पण करने वाले 41 लोगों में से दो तेलंगाना से और 39 छत्तीसगढ़ से हैं।इस समर्पण में बटालियन नंबर 01 गुरिल्ला सेना बटालियन के 11 सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया।तेलंगाना के एर्रा गल्ला रवि उर्फ ​​संतोष और प्रवीण, जो 24 वर्षों से संगठन में सक्रीय थे, उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।कनिकारूपु प्रभंजन पार्टी के सदस्य, पीडीएस सदस्य ने आत्मसमर्पण किया
तेलंगाना राज्य की दूसरी नक्सल क्षेत्रीय समिति से संबंधित 5 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया….कोत्तागुडेम और आंध्र प्रदेश के अल्लुरु सीतारमा राजू जिले के सक्रिय डीवीसी राज्य समिति कैडर 4 ने भी आत्मसमर्पण किया…नक्सलियों के शहीद दिवस के अवसर पर तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा दिए गए आह्वान पर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया हैं.

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *