तेज रफ्तार का कहर, टक्कर के बाद पलटी पिकअप, चालक गंभीर घायल

जगदलपुर । जगदलपुर के दलपत सागर रोड पर तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी, जहां पिकअप और दुपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन ने पहले स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से भागने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठा, अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए पलट गई, जिससे चालक वाहन के अंदर ही फंस गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही, घायल चालक का पैर टूट गया है, जिसे इलाज के लिए महारानी अस्पताल पहुंचाया गया है, यह हादसा एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े करता है, जहां हर दिन सड़कें हादसों का गवाह बनती जा रही हैं।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *