जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारी लगातार 31 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। लंबे समय से जारी इस हड़ताल ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर थोड़ा असर जरूर डाला है। अपने हड़ताल के दौरान जगदलपुर में बुधवार को करीब 300 एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के जन्मदिन पर उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके यशस्वी और दीर्घायु की कामना की। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने शहर में मौन मसाल रैली निकालकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। कर्मचारियों का कहना है कि 31 दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यही वजह है कि वे अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आगे भी जारी रखने पर अड़े हुए हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।
*31 दिनों से हड़ताल पर एनएचएम कर्मचारी, अनोखे तरीकों से जता रहे विरोध*
