दर्शनार्थीयों को लेकर तिरुपति जा रही बस तरगांव में हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत

जगदलपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव के पास गुरुवार सुबह दर्शनार्थी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य दर्शनार्थी घायल हो गए, जानकारी के अनुसार दुर्ग से करीब 30 से अधिक लोगों को लेकर यह बस तिरुपति जा रही थी, इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया जिसके चलते बस दुर्घटना का शिकार हो गई, घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *