रायपुर। एनएचएम कर्मचारी संघ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है…
कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से –
नियमितीकरण एवं स्थायीकरण,
ग्रेड पे का निर्धारण,
पब्लिक हेल्थ केयर की स्थापना,
मेडिकल अवकाश की सुविधा
तथा अनुकंपा नियुक्ति जैसी माँगें शामिल की हैं।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों से लगातार सेवा देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रशासन और कर्मचारियों के बीच की इस लड़ाई के चलते आमजनो को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव व शहरी कस्बो से आम लोग उपचार सुविधा लेने के लिए आते तो है पर हड़ताल के चलते उनका सुविधा नहीं मिल पाता आखिर आम लोगों की असुविधा का कारण कौन है जिम्मेदार प्रशासन या हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।