भाजपा संगठन विस्तार को लेकर हलचल तेज…अध्यक्ष व महामंत्री को किया गया दिल्ली तलब….

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वे दिल्ली में होने जा रही भाजपा संगठन की एक अहम बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन का विस्तार किया जाएगा और इसको लेकर दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा होगी।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब तक रवि भगत की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला है, और यदि जल्द जवाब नहीं आता, तो उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *