210 हरे भरे पेड़ो की बलि….धर्मपुर मार्ग होगा चौड़ा…

जगदलपुर । सरकार एक तरफ तो एक पेड़ मां के नाम अभियान चला कर अपनी पीठ थपथपा रही है वहीं 40 50 साल पुराने पेड़ों को काटकर पर्यावरण संतुलन भी पैदा कर रही है शहर के धरमपुरा इलाके में एक बार फिर विकास की आड़ में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है वन विभाग की टीम ने अर्जुन आम जामुन सहित कई हरे भरे विशाल का पेड़ों पर आरी चला कर सड़क चौड़ीकरण अभियान की शुरुआत की है….
इसकी जानकारी मिलते ही इंद्रावती बचाओ अभियान से जुड़े पर्यावरण प्रेमी मौके पर पहुंचे और कटाई का विरोध करते हुए धरना दिया विरोध प्रदर्शन के बाद फिलहाल पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी गई है वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग की चौड़ीकरण में कुल 210 पेड़ों की बलि दी जाएगी…..
इंद्रावती बचाओ अभियान से जुड़े सदस्यों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई से शहर के पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा इन वृक्षों पर आश्रित पक्षियों और जीव जंतुओं के आवाज समाप्त हो जाएंगे जिससे स्थानीय जैव विविधता को भी खतरा उत्पन्न होगा….
धर्मपुर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का यह पहला मामला नहीं है 5 साल पहले भी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर इसी इलाके में 82 से अधिक फलदार और छायादार वृक्षों को काटा गया था हालांकि उसे समय भी पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद करीब 80 पेड़ों को स्थानांतरित किया गया था तो क्या इस बार भी पेड़ो को स्थानांतरित किया जाएगा हालांकि पेड़ों को स्थानांतरित करने के बाद सही देख रख नहीं होने से वो पेड़ अब पूरी तरह सुख चुके है…

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *