नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला…आई ई डी ब्लास्ट कर दो जवानों को किया घायल..

बीजापुर । नक्सलियों ने एक बार फिर आई ई डी ब्लास्ट कर दो जवानों को घायल कर दिया… आवापल्ली क्षेत्रांतर्गत तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग के मध्य माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फोट से केरिपु 229 बटालियन के दो जवान घायल हो गए…..केरिपु 229 की टीम आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग पर RSO ड्यूटी पर निकली हुई थी। मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED के  विस्फोट होने से केरिपु के दो जवानों को चोटें आईं है…घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। विस्तृत जानकारी पृथक से दी जायेगी।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *