पुलिस नक्सली मुठभेड़…..मारे गए 3 नक्सली….

सुकमा । बस्तर में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रही है ऐसे में जवान नक्सलियों की सूचना के आधार पर ऑपरेशन चल रहे है और नक्सल संगठन को खत्म करने दबाव बढ़ा रहे है ताजा मामला सुकमा जिले के गोलापल्ली के जंगल का है जहां आज  DRG केजवानों और नक्सली का आमना सामना हुआ हुआ….जहां नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी जिसकी जवाबी कारवाही में जवानों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर  से रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हो गई….और जवानों ने 3 नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया हालांकि अभी भी मुठभेड़ जारी है….

दरअसल सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र अंतर्गत जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल की DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर 2025 की तड़के सुबह से ही सर्च अभियान के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। दोनों ओर से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पूरे क्षेत्र को घेरकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मारे गए नक्सली
1/ माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत  ऐसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी
2/ सोढ़ी बंडी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी
3/ नुप्पो बजनी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी महिला नक्सली

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *