बस्तर – डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लेबर पेन की मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगते ही एंबुलेंस पायलट और सहयोगियों ने बिना समय गँवाए मरीज को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया। समय रहते की गई इस तत्परता से मरीज की जान बच गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर 12:50 पर दी गई थी, लेकिन टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद दमकल उपकरणों से किसी तरह आग को काबू में किया गया। एंबुलेंस को टोटल लॉस घोषित किया गया है। इधर, बस्तर में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सड़कों पर जलभराव से एंबुलेंस का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन नियंत्रित कर दिया गया है।
Related Posts
3 महीने के बच्चें का होना था ऑपरेशन, लेकिन भूख से मर गया मेरा बच्चा’ माता-पिता का आरोप, डॉ. व अस्पताल पर शिक़ायत दर्ज
रायपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दलपत सागर वार्ड में स्थित माँ दंतेश्वर ट्रामा एंड क्रिटिकल केयर सेंटर अस्पताल में…
नक्सल संगठन की वर्तमान स्थिति…क्या मार्च 2026 से पहले ही खत्म हो जाएगा नक्सलवाद…..
जगदलपुर । बस्तर में बीते 5 दशकों से नक्सलवाद काबिज था और इन 5 दशकों में नक्सली लगातार मजबूत होते…
वनमंत्री केदार कश्यप ने चमिया में ₹48 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन….हर गाँव में अब दिखेगी विकास की नई पहचान : केदार कश्यप*
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप ने…